{"_id":"67b4efa83f1675fe04067e43","slug":"government-college-will-soon-be-built-in-uchana-jind-news-c-199-1-jnd1002-130239-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: उचाना में जल्द बनेगा सरकारी कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: उचाना में जल्द बनेगा सरकारी कॉलेज
Wed, 19 Feb 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
उचाना। विधानसभा चुनाव में उचाना में सरकारी कॉलेज निर्माण का जो वादा विधायक देवेंद्र अत्री ने किया था, वह आने वाले दिनों में पूरा होता नजर आ रहा है। विधायक के निर्देश के बाद पंचायत विभाग की ओर से कॉलेज निर्माण को लेकर जमीन की तलाश की है। बड़ौदा, खटकड़, खेड़ी सफा, खरकभूरा और घसो खुर्द में कॉलेज निर्माण को लेकर हाइवे के पास भूमि उपलब्ध नहीं मिली।
पालवां, भौंगरा और कसूहन गांव में जमीन उपलब्ध है। मनोज, सुनील, अमित और राजीव ने कहा कि उचाना में सरकारी कॉलेज की मांग आज से नहीं है, बल्कि वर्षों से की जा रही है। यहां पर सरकारी कॉलेज का निर्माण नहीं हुआ है। चुनाव के दौरान जो सरकारी कॉलेज का वायदा किया था, वह अब पूरा होने वाला है, क्योंकि विधायक कॉलेज निर्माण को जमीन की तलाश के लिए निर्देश दे चुके हैं। जमीन की तलाश को लेकर रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि सरकारी कॉलेज उचाना में बने, इसको लेकर जमीन की तलाश की जा रही है। हाइवे सहित शहर के साथ लगते जो गांव हैं, उनकी जमीन को लेकर रिपोर्ट खंड विकास कार्यालय ने उपलब्ध कराई है। जो-जो वादे उचाना की जनता से किए थे, उन वादों को पूरा किया जाएगा।