फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Goondaraj in the state, law and order is in bad shape: Dushyant

प्रदेश में गुंडाराज, कानून व्यवस्था बदहाल : दुष्यंत

Fri, 28 Aug 2026 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Goondaraj in the state, law and order is in bad shape: Dushyant
जुलाना (जींद)। कस्बे की परशुराम धर्मशाला में जननायक जनता पार्टी (जजपा) कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कस्बे की परशुराम धर्मशाला में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


भाजपा पर निशाना साधते हुए दुष्यंत ने कहा कि भाजपा नेता कहते थे कि यहां इस्तीफे नहीं होते, लेकिन युवाओं ने दिल्ली में बैठकर इस्तीफे दिलवा दिए। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा को सत्ता में आए 12 साल हो गए लेकिन हत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और पुलिस प्रशासन की स्थिति खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वारदातों के बाद कार्रवाई के दावे तो होते हैं लेकिन ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं देती। दुष्यंत ने महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले चीनी महंगी हुई और अब प्याज महंगा होने की स्थिति बन रही है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर संगठन मजबूत करने की अपील की।


दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
नरवाना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार को महंगाई, किसानों की समस्याओं और कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर घेरा। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं जबकि गैस, पेट्रोल और डीजल पर राहत नहीं दी जा रही। कम बरसात से फसलों के उत्पादन पर संभावित असर को लेकर भी उन्होंने सरकार से कदम उठाने की मांग की। विधानसभा सत्र छोटा करने पर उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा से बच रही है। सफाई कर्मचारियों, पटवारी और कानूनगो की हड़ताल पर दुष्यंत ने सरकार से बातचीत की मांग की। जेबीटी भर्ती मामले में उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट से 3206 शिक्षकों को नौकरी व सेवानिवृत्ति लाभ मिले हैं, इसलिए सरकार को आपत्ति है तो सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed