{"_id":"66e73626a8f02126d602b494","slug":"goods-stolen-from-machine-making-shop-jind-news-c-199-1-jnd1001-123077-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मशीन बनाने की दुकान से सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मशीन बनाने की दुकान से सामान चोरी
Mon, 16 Sep 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। मेला मंडी गेट पर मशीन बनाने की दुकान से कीमत का सामान चोरी होने पर शहर थाना नरवाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
दबलैन गांव निवासी धर्मवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने मेला मंडी गेट के पास मशीन बनाने की दुकान की हुई है। वह 2-3 दिन से अपनी दुकान पर नहीं गया था। 13 सितंबर को वह दुकान पर गया, तो अंदर से सामान चोरी मिला। इसके बाद जब दुकान का सामान चेक किया तो तीन बार्म गेर बॉक्स, चार बहबल गेर बॉक्स, छह ढलाई करी हुई गेर बॉक्स बॉडी, पुराना डेग की स्क्रेप, ट्यूब, साफ्ट, पुली गायब मिली। धर्मवीर ने बताया कि चोर उसकी दुकान से लगभग 40 हजार रुपये का सामान ले गए हैं। शहर थाना नरवाना पुलिस ने धर्मवीर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।