{"_id":"655a62126cbf9872400bb977","slug":"goods-kept-in-the-shop-destroyed-due-to-fire-caused-by-short-circuit-jind-news-c-199-1-jnd1001-8940-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शार्ट सर्किट से लगी आग से दुकान में रखा सामान खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शार्ट सर्किट से लगी आग से दुकान में रखा सामान खाक
Mon, 20 Nov 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
उचाना। उचाना पुलिस चौकी के पास परचून की होलसेल की दुकान में शनिवार देर रात को बिजली शार्ट सर्किट से लगी आग से दुकान में लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। सिंगला ट्रेडिंग कंपनी के नाम से उचाना पुलिस चौकी के पास दुकान है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दुकान में लगी आग पर काबू पाया गया।
सुरेश सिंगला ने बताया कि शनिवार रात को दुकान सही प्रकार से बंद करके घर गए थे। दुकान के सामने ही उनका घर है। रात को करीब 12 बजे पुलिस ने सूचना दी कि दुकान से धुआं उठ रहा है। जब वो आए तो दुकान में आग लगने से धुआं उठ रहा था। दुकान में आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी है। धुआं दुकान के अंदर इतना था कि दुकान के अंदर जाना मुश्किल था। सामान को बचाने की कोशिश की गई लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। सुरेश ने बताया कि आग से दुकान में करीब 25 लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। पार्षद भारत भूषण मखंड, ओपी गुप्ता, और सुरेंद्र ने कहा कि आग लगने से हुए लाखों रुपये के नुकसान का मुआवजा प्रशासन दे ताकि कुछ हद तक जो नुकसान कि उसकी भरपाई हो सकें।