फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Goods burnt to ashes due to fire in house, elderly woman burnt

Jind News: घर में लगी आग से सामान जलकर राख, बुजुर्ग महिला झुलसी

Thu, 04 Jan 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Goods burnt to ashes due to fire in house, elderly woman burnt
03जेएनडी03: बराड़ खेड़ा गांव में आग लगने से जला बुजूर्ग महिला के घर का सामान।
जुलाना। बराड़ खेड़ा गांव में घर में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


बराड़ खेड़ा गांव निवासी 90 वर्षीय सुनहेरी ने बताया कि घटना के समय वह घर में अकेली थी। रात में लगभग तीन बजे घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग को उसने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग बुझाते समय वह बुरी तरह झुलस भी गई। आग की लपटें देखकर आस-पास के लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। बुजुर्ग महिला ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि वह अपना गुजारा चला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed