फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Good news for devotees, the railways have started a special train to Ringas.

Jind News: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रींगस के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

Thu, 25 Dec 2025 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Good news for devotees, the railways have started a special train to Ringas.
25जेएनडी15-रेलवे जंक्शन, जहां से रिंगस के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन का आवागमन होगा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। रेलवे ने खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी है। अब श्रद्धालु जींद से सीधे रींगस पहुंचेंगे। उन्हें ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्पेशल ट्रेन चलने से नरवाना व जींद के लोगों को फायदा होगा।
यह स्पेशल ट्रेन कुरुक्षेत्र से 29, 30, 31 दिसंबर और एक जनवरी को फुलेरा के लिए रवाना होगी, जबकि वापसी में यह ट्रेन फुलेरा से 30 व 31 दिसंबर और एक व दो जनवरी को कुरुक्षेत्र आएगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल 29 दिसंबर से एक जनवरी तक चलेगी। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र से रात 11 : 30 बजे रवाना होगी जो अगले दिन सुबह 8 : 30 बजे फुलेरा पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 0912 फुलेरा-कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर से दो जनवरी तक फुलेरा से सुबह 9:30 बजे रवाना होगी और रात 8:00 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस और रेनवाल स्टेशनों पर रूकेगी।
ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र से रात 11 : 30 बजे चलकर कैथल होते हुए रात 12 बजकर 52 मिनट पर नरवाना पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन 01:23 बजे जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन रोहतक के लिए 1:25 बजे रवाना होगी। रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल के रास्ते ट्रेन सुबह छह बजकर 50 मिनट पर रींगस पहुंचेगी।
रींगस से खाटूश्याम के लिए बस या जींद में श्रद्धालु धाम पर जाते हैं। रींगस से चलकर ट्रेन रेनवाल के बाद सुबह 8:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09712 फुलेरा से सुबह 9 : 50 बजे चलेगी, जो रेनवाल, रींगस सुबह 10 : 50 बजे पहुंचेगी।
रींगस से सुबह दस बजकर 55 मिनट पर ट्रेन रवाना होगी, जो दोपहर बाद 4 : 28 बजे जींद पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन शाम 5 : 05 बजे नरवाना पहुंचेगी।
नरवाना से कैथल होते हुए ट्रेन रात आठ बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। जींद से खाटूश्याम के लिए सप्ताह में सोमवार, बुधवार व शनिवार को सुब 10:30 बजे चलती है।

वर्जन

रेलवे ने खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 29, 30, 31 दिसंबर और एक जनवरी को चलेगी जिससे श्रद्धालु इस ट्रेन के माध्यम से बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे। -जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article