फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gold-silver jewelry and 50 thousand rupees stolen by breaking the lock of the house

घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपये चोरी

Wed, 09 Sep 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gold-silver jewelry and 50 thousand rupees stolen by breaking the lock of the house
शहर के विवेकानंद नगर में सोमवार को एक मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे सोने व चांदी के जेवरात तथा 50 हजार रुपये की नकदी चोरी करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में विवेकानंद नगर निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सात सितंबर को वह अपनी पत्नी के साथ किसी कार्य से करनाल गया हुआ था। वह सुबह लगभग दस बजे घर से गया था और दोपहर बाद लगभग चार बजे वापस आ गया। जब वह घर पहुंचा तो घर के बाहर गेट पर लगा ताला टूटा मिला और अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली मिली। जब अंदर रखे सामान की जांच की तो अलमारी से सोने का लॉकेट, सोने की चैन, सोने की पांच अंगूठी, सोने के कड़े, कान की बाली व चांदी के 65 सिक्के गायब मिले। इसके अलावा अलमारी से ही लगभग 50 हजार रुपये की नकदी भी गायब मिली। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने बताया कि नरेंद्र कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मकान का ताला तोड़कर अंदर से जेवरात और नकदी चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed