{"_id":"64efa2253c84128c4608bbe4","slug":"gold-jewellery-cash-and-other-items-stolen-from-the-house-jind-news-c-199-1-jnd1001-4833-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मकान से सोने के जेवरात, नकदी समेत अन्य सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मकान से सोने के जेवरात, नकदी समेत अन्य सामान चोरी
Thu, 31 Aug 2023 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां गांव में मकान से सोने की जोई, 25 हजार की नकदी, तीन हजार के नोटों की माला चोरी होने पर अलेवा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नगूरां गांव हाल आबाद विजय नगर निवासी धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर में रहता है, गांव का मकान अकसर बंद रहता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गांव में आने के बाद घर जाकर देखा तो मकान में रखे संदूक से एक जोई सोने की, 25 हजार की नकदी, तीन हजार की नोटों की माला गायब मिली। अलेवा थाना पुलिस ने धर्मपाल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन