{"_id":"63764c35cb83f775f242d47c","slug":"glanders-in-a-horse-in-jind-confirmation-in-test-in-hisar-lab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: लैब में जांच के लिए भेजे गए थे 20 घोड़ों के सैंपल, एक में ग्लैंडर्स की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: लैब में जांच के लिए भेजे गए थे 20 घोड़ों के सैंपल, एक में ग्लैंडर्स की पुष्टि
Thu, 17 Nov 2022 08:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:29 PM IST
सार
पशुपालन विभाग ने 20 घोड़ों के सैंपल हिसार की लैब में जांच के लिए भेजे हुए हैं। जांच के लिए अभी कुछ और सैंपल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल घोड़ों में आ रही ग्लैंडर्स की बीमारी ने अब जींद में भी दस्तक दे दी है। जींद के एक पशुपालक के घोड़े में ग्लैंडर्स की पुष्टि हुई है। पशुपालन विभाग ने 20 घोड़ों के सैंपल हिसार की लैब में जांच के लिए भेजे हुए हैं। कुछ अन्य सैंपल भी शुक्रवार को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बलवंत ने बताया कि जींद से ग्लैंडर्स की जांच के लिए 20 घोड़ों के सैंपल भेजे थे। इनमें से फिलहाल एक घोड़े में ग्लैंडर्स की पुष्टि हुई है। अभी तक उनके पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं आई है कि किस पशुपालक के घोड़े में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। कुछ अन्य सैंपल शुक्रवार को भी जींद से भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
शरीर पर गांठ और मुंह और नाक से होता है रिसाव : डॉ. बलवंत
डॉ. बलवंत ने बताया कि यह एक जानलेवा बीमारी है, इसका फिलहाल कोई इलाज नहीं है, फिर भी पशुपालन विभाग अपनी तरफ से इस बीमारी से निपटने की पूरी कोशिश कर रहा है। घोड़ों में ग्लैंडर्स की बीमारी पिछले कुछ समय से देखी जा रही है, जो घोड़ों के साथ मनुष्य के लिए भी खतरनाक है।
विज्ञापन
इसके लिए पशुपालकों को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घोड़ों के शरीर में जगह-जगह गांठ होने के साथ-साथ मुंह और नाक से रिसाव होता है। ग्लैंडर्स का संदेह होने पर खून का नमूना लेकर जांच के लिए हिसार लैब में भेजा जाता है।