फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Give first aid in case of injury: Usha Gupta

चोट लगने पर सबसे पहले दें प्राथमिक उपचार : उषा गुप्ता

Wed, 18 Dec 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 18 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Give first aid in case of injury: Usha Gupta
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय जूनियर रेडक्रॉस काउंसिल (जेआरसी) शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ मास्टर ट्रेनर राममेहर ने किया। उन्होंने बच्चों को बनावटी सांस, आकस्मिक शिशु जन्म के बारे मेें जानकारी दी।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर उषा गुप्ता ने प्रतिभागी बच्चों को जहर क्या है? जहर खाने पर उपचार कैसे किया जाए, के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा मकान में अचानक आग लगने पर कैसे बचाव किया जाए। चोट लगने पर अपने आसपास की वस्तुओं का प्रयोग करके प्राथमिक उपचार कैसे करें, की जानकारी दी।
विज्ञापन

ट्रेनर वीरेंद्र बिरोली ने शरीर की हड्डियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को मौसम के अनुसार होने वाली बीमारी से बचाव के बारे में भी बताया। जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने बच्चों में नेतृत्व की भावना को विकसित करने पर विचार रखे। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों को नेतृत्व के बारे में बताते हुए जानकारी दी कि आज बच्चों को आगे आना होगा और उन्हें सही नेतृत्व की जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि आज के बच्चे कल के युवा होंगे और समाज इन्ही के कंधों पर होगा इसलिए युवा वर्ग को कुशल नेतृत्व से अवगत कराना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने बच्चों के बीच लीडर को पहचानों खेल भी करवाया। इस अवसर पर राजेश लांबा, कर्मजीत ढुल, संतोष, मुकेश, सोमबीर, पिंकी, पूनम, प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed