फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Give 24 hours electricity supply to villages by connecting with Jagmag Yojana

उपभोक्ताओं के बिलों में मिल रही त्रुटियों को जल्द करवाएं ठीक : सांसद

Tue, 04 Oct 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Give 24 hours electricity supply to villages by connecting with Jagmag Yojana
जींद। बिजली बिलों में मिल रही त्रुटियों को गंभीरता से लेकर उनको जल्द ठीक करवाएं। उपभोक्ताओं को त्रुटि ठीक करवाने के लिए बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

यह निर्देश सोमवार को डीआरडीए के सभागार में बिजली निगम की जिला पावर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं जिला पावर कमेटी के चेयरमैन रमेशचंद्र कौशिक ने दिए। उन्होंने कहा कि शहरों की तर्ज पर जिला के ज्यादा से ज्यादा गांवों को जगमग योजना के साथ जोड़ा जाए जिससे गांवों में भी 24 घंटे बिजली मिले। जहां लोगों ने सिक्योरिटी भर रखी है उन्हें बिजली के नए कनेक्शन जारी करें, खराब मीटरों को बदलें, बिजली बिलों को ठीक करना, अनाधिकृत बिजली बिलों को नियमित करना, बिजली बिलों का प्रभावी वितरण, पुराने क्षतिग्रस्त कनेक्टरों को एबी केबल से बदलना तथा बिजली मीटरों को परिसर से बाहर स्थानांतरित करना शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली चोरी से लाइन लॉस होता है इसे प्रभावी ढंग से रोकने को कहा गया।
सांसद ने खुशी जाहीर करते हुए बताया कि बिजली सुधारों की दिशा में हरियाणा में एक बड़ा परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि नियमित बिजली बिल भरने वालों को बेहतरीन बिजली आपूर्ति का इनाम देने के लिए जगमग योजना प्रारंभ की गई । अधीक्षण अभियंता ओमबीर सिंह ने बताया कि जिला में 33 केवी के 53 सब्स्टेशन व 54 फीडर संचालित है। जिनके द्वारा 308 गांवों में 3 लाख 44 हजार 127 बिजली के कनेक्शनों के माध्यम से बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। इस अवसर पर एडीसी साहिल गुप्ता, बीजेपी के जिला प्रधान राजू मोर, पूर्व प्रधान अमरपाल राणा, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, डॉ राज सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
काम में कोताही बरत रहे निगम कर्मचारी
जिला पावर कमेटी के सदस्य डॉ कृष्ण मिढा ने कहा कि बिजली के कर्मचारियों द्वारा लोगों की शिकायत तय समय पर हल। उन्होंने बिजली बिलों में खामियों का जिक्र करते हुए कहा कि खामियों को सख्ती के साथ जल्द दूर किए जाने की आवश्यकता है। बैठक में उपस्थित बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें भी सुनी गई, जिनका मौके पर ही अधिकारियों को अवगत करवाकर समाधान करने के निर्देश दिये गए।

बॉक्स
समस्याओं के समाधान के लिए लगाएं दरबार
डीसी एवं जिला पावर कमेटी के सचिव डॉ मनोज कुमार ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी शिकायत लेकर आने वाले उपभोक्ताओं के साथ सहानुभूति बरतें, राज्य सरकार द्वारा लागू की जा रही सरचार्ज माफी योजना के बारे में प्रचार-प्रसार करवाकर लोगों को अवगत करवाएं। ताकि सरचार्ज माफी योजना से लोग लाभांवित हो सके। शिकायतों के समाधान के लिए खुला दरबार लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed