फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Girls jammed at Shahpur bus stand

मिडिल स्कूल मर्ज करने के विरोध में छात्राओं ने शाहपुर बस अड्डे पर लगाया जाम

Sat, 08 Oct 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Girls jammed at Shahpur bus stand
जींद। शाहपुर गांव के मिडिल स्कूल को गांव के उच्च विद्यालय में मर्ज करने के विरोध में शुक्रवार को छात्राओं ने जींद-कैथल मार्ग पर बस अड्डे पर जाम लगा दिया। गणमान्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से फोन पर बात कर छात्राओं को समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर करीब आधे घंटे के बाद जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

जाम लगा रही छात्राओं का कहना था कि सरकार ने गांव के राजकीय कन्या मिडिल स्कूल को गांव के उच्च विद्यालय में मर्ज कर दिया, जिसके कारण छात्राओं की पढाई बाधित हो रही है। यदि उनकी समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो कोई कठोर कदम उठाने पर मजबूर होगी। मिडिल स्कूल के मर्ज करने के चलते उनकी शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही है। गांव शाहपुर के राजकीय कन्या मिडिल स्कूल की छात्राओं का गुस्सा उस समय फूट गया जब सरकार ने गांव के कन्या मिडिल स्कूल को गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में मर्ज कर दिया। छात्राओं ने कहा कि सरकार की नई रेशनेलाइजेशन पालिसी के तहत स्कूल को मर्ज कर छात्राओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। छात्राओं की परिक्षाएं सिर पर होने के बाद भी स्कूल को मर्ज करने के चलते उनकी पढ़ाई सुचारु रूप से नहीं हो रही है। यदि उनकी समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो कोई कठोर कदम उठाने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed