फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Girls dance on Haryanvi songs

हरियाणवी गीतों पर खूब झूमीं छात्राएं

Fri, 21 Oct 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Girls dance on Haryanvi songs
हरियाणवी नृत्य में अपनी प्रस्तुति देतीं दो छात्राएं। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में वीरवार को युवा और संस्कृति विभाग की तरफ से प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कला से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मत छेड़ बलम मेरी चूंदड़ नै, हो ज्यागी तकरार, मटक-मटक चालूंगी, 52 गज का दामण सहित हरियाणवी, पंजाबी पॉप गीतों पर जमकर नृत्य किया। जैसे-जैसे छात्र अपनी प्रस्तुति देने के लिए स्टेज पर आते तो उनके लिए जमकर तालियां बचती। कई प्रतिभागियों ने स्टेज पर डांस किया तो अन्य छात्रों ने हाल में ही नाच कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन युवा और सांस्कृतिक विभाग के डा. विजय कुमार और ममता के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यार्थियों ने अलग-अलग विधाओं गायन, नृत्य, वाद्य बजाना, सामूहिक नृत्य, भाषण की प्रस्तुति दी। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के हरियाणवी ट्रेडिशनल में रवि प्रथम, दूसरे स्थान पर इशु और तीसरे स्थान पर अंजू रहे। कविता संगोष्ठी में सौरभ प्रथम, अलीशा दूसरे तथा रेणू तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली में पहले स्थान पर वर्षा एमबीए, दूसरे पर अमन एमबीए, तीसरे स्थान पर प्रीति एमएससी बॉटनी और राखी एमए इकोनॉमिक्स से रहे। भाषण में प्रथम स्थान पर अमन एमबीए से, दूसरे स्थान पर पूजा एमए योग और सौरभ जनसंचार विभाग से, तीसरे पर खुशी एमएससी बॉटनी और तेज कौर योग विभाग से रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में शिक्षा प्रथम, रितु दूसरे व माधवी, राजू व प्रिया तृतीय रहे। फोटोग्राफी में प्रथम प्रदीप, सौरभ द्वितीय व सुशील व राजू तृतीय रहे। कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने कहा कि जब भी कहीं प्रतियोगिता होती है तो उसका यही कारण होता है की बच्चे अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को पहचान सकें लेकिन हर प्रतियोगिता मे सभी बच्चे विजय प्राप्त नहीं कर सकते हैं। कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि आज का दौर प्रतियोगिताओं का है। विश्वविद्यालय में शिक्षण के अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक, नैतिक और बौद्धिक विकास होता है। सभी विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं मे हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को हरियाणा दिवस के उपलक्ष में विश्वविद्यालय में युवा और संस्कृति विभाग की तरफ से प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed