{"_id":"6990bc25d7226755bc063fb5","slug":"girls-are-not-behind-boys-in-any-field-sdm-jind-news-c-199-1-jnd1010-148540-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियां किसी भी क्षेत्र में नहीं लड़कों से पीछे : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियां किसी भी क्षेत्र में नहीं लड़कों से पीछे : एसडीएम
Sat, 14 Feb 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
14जेएनडी18: समारोह में सम्मानित प्रतिभागी छात्राएं।
जींद। गुरुकुल खेड़ा गांव स्थित कन्या गुरुकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्यातिथि के तौर पर उचाना एसडीएम दलजीत सिंह ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर एचसीएमएस के प्रदेश महासचिव डॉ. विजेंद्र ढांडा, समाजसेवी दिलबाग संडील भी मौजूद रहे।
दलजीत सिंह ने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लड़के के शिक्षित होने से एक परिवार का भविष्य संवरता है और लड़की के शिक्षित होने से दो परिवारों का भविष्य संवरता है। इसलिए हमें लड़कियों की शिक्षा पर विशेष जोर देना चाहिए। यहां पर स्वामी गौरक्षानंद महाराज द्वारा नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कन्या गुरुकुल के रूप में जो पौधा लगाया था आज वो वटवृक्ष बन चका है।
गुरुकुल समिति के उपप्रधान महिपाल खटकड़ ने घोषणा करते हुए कहा कि जो भी छात्रा हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में राज्य स्तर पर टॉप-10 में स्थान प्राप्त करेगी उसे 51 हजार रुपये की पुरस्कार स्वरूप भेंट की जाएगी। सरपंच संदीप गुरूकुल खेड़ा ने कहा कि जो छात्रा हरियाणा शिक्षा बोर्ड के परिणाम में प्रदेश में स्थान प्राप्त करने पर छात्रा को इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रोत्साहन के रूप में देंगे। इस मौके पर खटकड़ खाप से प्रधान हरिकेश, दाडऩ खाप प्रधान सूरजभान घसो, ब्लॉक समिति के चेयरमैन दिनेश श्योकंद, उचाना खुर्द गौशाला संचालक स्वामी वजीरानंद, वीरेंद्र घोघडिय़ा, रामनिवास बुडायन, संदीप शर्मा, रणधीर सिंह, जोरा सिंह, राजपाल, हरिकिशन खेड़ा, जगदीश, रामपाल, राजेंद्र, कुलदीप, बलवान, नवीन, जितेंद्र मौजूद रहे।