फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Girl students applied mehendi to create awareness about voting

Jind News: छात्राओं ने वोट के प्रति जागरूक करने वाली मेहंदी रचाई

Sat, 21 Sep 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Girl students applied mehendi to create awareness about voting
20जेएनडी22: डाहौला गांव के राजकीय स्कूल में मेहंदी लगाकर मतदान के प्रति जागरूक करती छात्राएं। स
जींद। उचाना विधानसभा से स्वीप कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सुनीता नैन ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को वोट डालने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उचाना विधानसभा क्षेत्र के भौंगरा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए युवा बूथ नंबर 216 पर युवाओं को वोट डालने और उन्हें वोट के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए डेमो दिखाया गया।
विज्ञापन

डेमो के तहत मतदाता की वोटर स्लिप का सूची में मिलान किया गया। मिलान करने के बाद उम्मीदवार के प्रतिनिधियों को भी मतदाता के बारे में नाम व वोटर के बारे में बताया गया। युवाओं को जागरूक करने के लिए पोस्टर, बैनर भी लगाया गए। सुनीता नैन की मौजूदगी में डाहौला गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं की मेहंदी प्रतियोगिता भी करवाई गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने हाथों पर मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक करने वाली मेहंदी रचाई हुई थी। इसके अलावा उचाना विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बीएलओ मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए घर-घर जा रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि सभी नागरिक इस लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसमें सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आपका वोट कीमती है और इस कीमत को पहचानते हुए सभी 5 अक्तूबर को अपने परिवार सहित अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सब की भागीदारी एक नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य वीना कुमारी व अन्य अध्यापक मौजूद थे।

20जेएनडी22: डाहौला गांव के राजकीय स्कूल में मेहंदी लगाकर मतदान के प्रति जागरूक करती छात्राएं। स

20जेएनडी22: डाहौला गांव के राजकीय स्कूल में मेहंदी लगाकर मतदान के प्रति जागरूक करती छात्राएं। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed