फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Girl's mother, uncle and uncle arrested in murder case for Honor

आन के लिए हत्या मामले में युवती की मां, चाचा और फूफा गिरफ्तार

Mon, 18 Oct 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Girl's mother, uncle and uncle arrested in murder case for Honor
जींद। आन के लिए युवक की हत्या के मामले में सफीदों पुलिस ने रामपुरा गांव निवासी लड़की की मां, चाचा और उसके फूफा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस लड़की और उसके पिता की अभी तलाश कर रही है। पुलिस को डर है कि कहीं लड़की की भी इस मामले में हत्या न कर दी जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सफीदों उपमंडल के रामपुरा गांव में शनिवार रात को 24 वर्षीय प्रिंसपाल की आन के लिए हत्या कर दी गई थी। वह रामपुरा गांव में एक युवती से मिलने गया था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने लड़की के पिता परविंद्र, गुरनाम सिंह, गुरफेत सिंह, जसविंद्र सिंह व गुरविंद्र कौर के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमें लगाई हैं। पुलिस ने सोमवार को लड़की की मां गुरविंद्र कौर, चारा गुरफेत सिंह व फूफा जसविंद्र उर्फ जज को काबू कर लिया। लड़की के पिता के खेत उत्तर प्रदेश में भी हैं। ऐसे में सफीदों पुलिस ने उत्तर प्रदेश में भी दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। वहीं पुलिस लड़की के सोशल मीडिया खातों से भी जानकारी जुटा रही है। इस पर प्रिंसपाल के साथ उसके फोटो मिले हैं। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस को उम्मीद है कि मुख्य आरोपी लड़की का पिता परविंद्र जल्द ही काबू में होगा।
विज्ञापन

तीन आरोपी किए गए काबू
सफीदों सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल तीन आरोपियों गुरविंद्र कौर, जसविंद्र उर्फ जज व गुरफेत को काबू किया है। पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश कर रही है। पुलिस कहां-कहां जा रही है, यह जांच का विषय है और सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed