अपह्त लड़की पानीपत से बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पहले नाबालिग लड़की को चावल में नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण करने के आरोपी को परिजनों ने पानीपत रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया।
परिजनों ने आरोपी की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान अपहरण हुई लड़की को भी बरामद कर लिया। लड़की ने एक महिला पर चावल में नशीला पदार्थ खिलाकर बेसुध करके अपहरण करने का आरोप लगाया है। लड़की ने परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सफीदों थाना क्षेत्र से 29 सितंबर की रात एक 16 वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। लड़की के लापता होने पर उसके परिजनों ने गांव बड़ौदा निवासी 40 वर्षीय अंग्रेज पर अपहरण करने तथा गांव खातला निवासी सुदेश पर योजना बनाने का आरोप लगाया था।
इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को लड़की के परिजनों को भनक लगी कि आरोपी अंग्रेज लड़की को पानीपत रेलवे स्टेशन पर लेकर खड़ा है और दूसरी जगह जाने की तैयारी में है। इसकी सूचना मिलते ही लड़की के परिजन मौके पर पहुंच गए और आरोपी अंग्रेज को काबू करके लड़की को बरामद कर लिया। परिजनों ने आरोपी अंग्रेज सिंह की जमकर धुनाई भी की।
लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 29 सितंबर को गांव खातला निवासी सुदेश ने उसे किसी कार्य से बुलाया और एक कटोरी में चावल खाने को दिया। जिसे खाकर वह बेसुध हो गई। नशे की हालत में उसे अंग्रेज के हवाले कर दिया गया। अंग्रेज उसे दिल्ली ले गया। जहां से उसे मुंबई ले जाने की फिराक में था कि तभी सुदेश का फोन आया कि वह लड़की छोड़कर फरार हो जाए, उसने अंग्रेज को कहा कि वह अपने घर जाना चाहती है, अंग्रेज ने उसे कहा कि महिला सुदेश ने उसका सौदा एक लाख 50 लाख रुपये में कर दिया है।
तुम्हें बेचकर ये पैसे सुदेश को देने है। इसलिए मुंबई जा रहे हैं। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जैसे ही अंग्रेज उसे अकेला छोड़ कर पानी पीने के लिए गया तो मौका देख कर लड़की ने परिजनों को फोन कर सारी बात बता दी। लड़की ने पुलिस को बताई कि फोन पर हुई परिजनों से बात के अनुसार ही उसने अंग्रेज को पानीपत जाने को कहा कि जिस पर वह राजी हो गया। रविवार देर शाम वे लोग पानीपत पहुंचे और परिजन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी अंग्रेज को पकड़ लिया।