फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   girl raped for two and half years by threatening to make video viral

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की से ढाई साल तक दुष्कर्म

Wed, 08 Jan 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
girl raped for two and half years by threatening to make video viral
एक गांव में एक 19 वर्षीय लड़की के साथ ढाई वर्ष तक दुष्कर्म करने और वीडियो क्लिप बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक गांव की लड़की ने शिकायत देकर बताया कि एक महिला सहित दो लोगों ने साजिश रची। इसमें एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाई और एक महिला व उसके पति ने दुष्कर्म में आरोपी का सहयोग किया। लड़की ने शिकायत में कहा कि एक मई 2017 को उसके पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। इस बीच वह गर्भवती हो गई। जिस पर आरोपी के भाई और भाभी ने उसको कुछ दवाई दी इससे उसका गर्भपात हो गया। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने तथा दुष्कर्म के लिए षड्यंत्र रचने के आरोप में एक महिला व दो पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed