{"_id":"68696f82238a512ef90f04f7","slug":"ghevar-is-being-prepared-in-julana-for-chief-minister-rekha-guptas-kothli-jind-news-c-199-1-sroh1009-137349-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कोथली के लिए जुलाना में तैयार हो रहा घेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कोथली के लिए जुलाना में तैयार हो रहा घेवर
विज्ञापन
05जेएनडी20: वार्ड 10 में मां बेटी द्वारा तैयार किए गए घेवर की जांच करने पहुंचे कैप्टन योगेश बै
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की कोथली में इस बार वार्ड-10 निवासी गीता और उसकी बेटी काजल का बनाया हुआ घेवर भेजा जाएगा। इसको लेकर जुलाना विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी वार्ड-10 में पहुंचे और गीता की ओर से बनाए गए घेवर के स्वाद को चखा।
कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि मां-बेटी की ओर से खास घेवर बनाया जा रहा है। घेवर सिर्फ एक मिठाई ही नहीं बल्कि हरियाणा की संस्कृति, प्यार और परंपरा का प्रतीक है। सावन के महीने में मायके की ओर से बेटी को दी जाने वाली कोथली में घेवर का अपना ही एक स्थान होता है।
19 जुलाई को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता उनके पैतृक गांव नंदगढ़ में अपना 51वां जन्मदिन मनाने के लिए पहुंच रही हैं। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह और कई मंत्री भी शामिल होंगे। उसी दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को कोथली दी जाएगी, वार्ड-10 निवासी गीता देवी ने कहा कि उन्हें काफी खुशी है कि उनके द्वारा बनाया गए घेवर से दिल्ली की सीएम और हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता की कोथली दी जाएगी। हरियाणा की संस्कृति में घेवर का एक विशेष महत्व है।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
05जेएनडी20: वार्ड-10 में मां-बेटी द्वारा तैयार किए गए घेवर की जांच करने पहुंचे कैप्टन योगेश बैरागी। संवाद