फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   General Manager of Jind Central Cooperative Bank honored for connecting rural women with self-employment

Jind News: ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जींद केंद्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सम्मानित

Wed, 22 Jul 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
General Manager of Jind Central Cooperative Bank honored for connecting rural women with self-employment
22जेएनडी07: नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी स्मृति चिह्न भे
जींद। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और वित्तीय समावेशन से जोड़ने में उत्कृष्ट योगदान के लिए द जींद सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के महाप्रबंधक जय प्रकाश सोनी को सम्मानित किया गया। नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस समारोह में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जय प्रकाश सोनी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में महिला संयुक्त दायित्व समूहों के गठन, बैंक ऋण उपलब्ध कराने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इन प्रयासों से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिले हैं। साथ ही, महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ वे वित्तीय सेवाओं से भी जुड़ी हैं।
विज्ञापन

सम्मान प्राप्त करने के बाद जय प्रकाश सोनी ने कहा कि यह उपलब्धि बैंक के निदेशक मंडल, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बैंक भविष्य में भी महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, वित्तीय समावेशन और सहकारी बैंकिंग को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेगा। इस प्रतिष्ठित सम्मान पर बैंक परिवार, सहकारी संस्थाओं और शुभचिंतकों ने महाप्रबंधक जय प्रकाश सोनी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed