फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gave training to work in the interest of disabled people

Jind News: दिव्यांगों के हित में काम करने का दिया प्रशिक्षण

Sat, 07 Dec 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Dec 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Gave training to work in the interest of disabled people
जींद। वैकल्पिक समाधान केंद्र के सभागार में जिले के मानसिक व बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बनाई गई कानूनी सेवा इकाई को कानूनी सेवाएं योजना 2024 के तहत प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में पैनल अधिवक्ता, न्याय रक्षक अधिवक्ता व न्याय अधिकार मित्रों ने भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन नालसा की तरफ से मानसिक बीमार और भौतिक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए किया गया। इसमें सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण मोनिका ने भी भाग लिया। उन्होंने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य इस कानून के तहत आने वाले सभी व्यक्तियों, बच्चों को समस्या होने पर कानूनी सहायता उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि संविधान के अनुसार गरीबों व समाज के कमजोर वर्गों के लिए नालसा निशुल्क कानूनी सहायता की व्यवस्था करता है। उन्होंने जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के न्याय रक्षकों को योजनाओं की पूरी जानकारी, मानसिक दिव्यांग व बौद्धिक व्यक्तियों को हर सत्र पर कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने के बारे में कानून की जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed