फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gave the message of public service by setting up a stall of cold sweet water

Jind News: ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर दिया जनसेवा का संदेश

Fri, 26 Jun 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gave the message of public service by setting up a stall of cold sweet water
निर्जला एकादशी पर 60 वर्षों से जारी सेवा परंपरा - फोटो : 1
उचाना। निर्जला एकादशी पर लाला प्रभुदयाल चौधरी धर्मशाला ट्रस्ट की तरफ से वीरवार को रेलवे स्टेशन चौक स्थित धर्मशाला गेट पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, वाहन चालकों और आमजन ने प्यास बुझाई। संदीप चौधरी ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाने की यह परंपरा पिछले लगभग 60 वर्षों से निरंतर चली आ रही है। भारतीय संस्कृति में जल सेवा को सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना गया है। गर्मी के मौसम में प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना केवल सेवा नहीं बल्कि मानवता का धर्म भी है। इस अवसर पर सज्जन चौधरी, सुरेंद्र गर्ग, वेदप्रकाश गर्ग, चिंटू चौधरी, अंकित चौधरी, सन्नी एडवोकेट, सुरेश गर्ग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed