फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gave message to youth not to take drugs

Jind News: युवाओं को नशा न करने का संदेश दिया

Sun, 09 Feb 2025 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gave message to youth not to take drugs
08जेएनडी18-छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति जागरूक करते हुए डीएसपी संजय सिंह। संवाद - फोटो : kathua news
अलेवा। राजकीय महाविद्यालय अलेवा में शनिवार को नशे के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इसमें मुख्य तौर पर डीएसपी जितेंद्र सिंह और संजय कुमार ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण ही हो रहे है। शराब, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी, खैनी खाने-पीने का चलन बढ़ रहा है। पहले युवा नशा शौक के कारण करता है और बाद मे धीरे-धीरे वह जानलेवा नशे लेना शुरु कर देता है। बाद में नशे की लत पडऩे पर उसका जीवन बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन

नशे की बुरी लत से हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ धन की हानि होती है। नशे से हजारों लाखों घर बर्बाद हो चुके है। नौजवान बच्चे शौक-शौक में नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं। बाद में नशे की पूर्ति के लिए क्राइम का सहारा लेते हैं जिसमें नौजवान चोरी, स्नेचिंग, लूट तथा अवैध हथियार के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं, जिसके कारण उनकी हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है। डीएसपी संजय कुमार ने कहा कि आजकल युवाओं में नशीली दवाओं का दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है और ये चिंता का विषय है। नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज नरेश कुमार ने नशे के साथ-साथ विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया। पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने बताया कि साइबर अपराधी किस प्रकार आपको साइबर ठगी का शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले आपके वाट्सएप पर विदेशी या स्वदेशी नंबरों से मैसेज आता है जोकि आपको पार्ट टाइम जॉब देने के नाम पर होता है। इसमें आपको कुछ बडे बडे यूट्यूब चैनल दिये जाते है जिन्हे आपको सब्सक्राइब करके उसका स्क्रीन शॉट उन्हें भेजना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed