{"_id":"6522f287cd8a2e2135092f56","slug":"gate-man-posted-at-railway-gate-beaten-with-sticks-case-registered-jind-news-c-199-1-sroh1006-6870-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रेलवे फाटक पर तैनात गेट मैन को लाठी-डंडों से पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रेलवे फाटक पर तैनात गेट मैन को लाठी-डंडों से पीटा, केस दर्ज
Sun, 08 Oct 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेल ट्रैक पर स्थित जैजैवंती रेलवे फाटक पर तैनात गेट मैन को पूर्व सरपंच ने लाठी-डंडों से पीटा। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जीआरपी ने गेट मैन की शिकायत पर जैजैवंती के पूर्व सरपंच राजेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जुलाना हलका के गांव देवरड़ निवासी अशोक ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वह जैजैवंती फाटक पर गेट मैन के तौर पर कार्यरत है। सात अक्तूबर को उसकी ड्यूटी रात आठ से सुबह आठ बजे तक थी। रात सवा आठ बजे बाइक पर जैजैवंती गांव के पूर्व सरपंच राजेश बाइक पर आए। उस समय फाटक बंद था और मालगाड़ी गुजर रही थी। मालगाड़ी गुजरने के बाद जब वह रेलवे फाटक खोलने लगा तो किसी तकनीकी खराबी के कारण फाटक का पोल उठते समय अटक गया। दूसरी साइड पर खड़ा व्यक्ति रेलवे फाटक की गुमटी के अंदर आ गया। आते ही उसके साथ मारपीट करने लगा। फिर उसने वहां रखा डंडा उठाकर उसकी पीठ पर मारा। शोर मचाने पर राहगीरों ने उसके चंगुल से छुड़ाया। फिर वह उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जांच अधिकारी बुद्ध देव ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पूर्व सरपंच राजेश के खिलाफ गाली-गलौच करने, मारपीट करने तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।