{"_id":"67f56fd6bd57e2096f0911f4","slug":"gas-cylinder-exploded-while-cooking-in-anganwadi-jind-news-c-199-1-sroh1006-132817-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आंगनबाड़ी में खाना बनाते समय फटा गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आंगनबाड़ी में खाना बनाते समय फटा गैस सिलिंडर
Wed, 09 Apr 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी23-सिलिंडर फटने के बाद रसोई में उखड़ी मिट्टी। संवाद
- फोटो : उद्योगबंधु की बैठक में उखड़ी सड़क का मुद्दा उठाते व्यापारी। स्रोत: सूचना विभाग
जींद। मनोहरपुर गांव में आंगनबाड़ी में खाना तैयार करते समय गैस सिलिंडर फट गया। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के दौरान दर्जनभर बच्चे बाहर आंगन में खेल रहे थे। वहीं हेल्पर चूल्हा जलाकर बाहर बच्चों के पास आ गई थी। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
मनोहरपुर पंचायत घर के पास बनी आंगनबाड़ी में मंगलवार को बच्चों के लिए गैस पर खाना बनाया जा रहा था। इस दौरान सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। घटना के दौरान आंगनबाड़ी हेल्पर गैस चूल्हे पर सब्जी रख कर बाहर आंगन में खेल रहे बच्चों के पास आ गई। आंगनबाड़ी वर्कर अंजू भी बाहर बैठी थी। उसी दौरान खाना बनाने वाले कमरे में जोरदार धमाका हुआ। खाना बनाने का सामान बाहर जा गिरा। वहां रखा राशन भी काफी दूर तक बिखर गया। धमाके की आवाज सुनकर आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर और बच्चे बाहर गली में आ गए। वहीं बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंच गए और आंगनबाडी में मौजूद बच्चों हेल्पर, वर्कर को सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
-- डॉ. सुनील, प्रभारी, सदर थाना जींद