{"_id":"6921f8b1e5e25b5d330d7b97","slug":"garbage-piles-up-tender-process-awaits-cms-approval-jind-news-c-199-1-sroh1009-144305-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कूड़े के लगे ढेर, टेंडर प्रक्रिया को सीएम की मंजूरी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कूड़े के लगे ढेर, टेंडर प्रक्रिया को सीएम की मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन
22जेएनडी29: शहर के हुडा ग्राउंड में लगे कूड़े के ढेर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। शहर में समय पर कूड़ा उठान नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। नगर परिषद की तरफ से कूड़ा उठान के नए ठेके की प्रक्रिया पूरी की गई है लेकिन टेंडर को अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है।
अधिकारियों का कहना है कि फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में विचाराधीन है और मंजूरी मिलने के बाद नए ठेकेदार द्वारा नियमित उठान शुरू कर दिया जाएगा। मंजूरी में देरी के कारण फिलहाल नगर परिषद को अपने स्तर पर ही कूड़ा उठान करवाना पड़ रहा है लेकिन सीमित संसाधनों के चलते यह व्यवस्था पर्याप्त साबित नहीं हो रही।
शहर के कई वार्डों में पिछले कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया। इसके चलते मुख्य सड़कों, खाली प्लॉटों और घरों के सामने कचरे के ढेर जमा हो गए हैं। बदबू और मच्छरों की बढ़ती संख्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
विज्ञापन
नगर परिषद सिर्फ अपने स्तर पर व्यवस्था कर रही है लेकिन शहर का कूड़ा प्रतिदिन नहीं उठ रहा। बाजारों में जमा कचरा दुकानों के बाहर गंदगी फैलाता है। इससे ग्राहकों की संख्या प्रभावित हो रही है।
दुकानदारों ने कूड़ा उठान की दिक्कत को लेकर कई बार नगर परिषद में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन स्थिति में कोई बड़ा सुधार नहीं हो रहा। नए टेंडर को मंजूरी मिलने के इंतजार में शहर में कूड़े के ढेर बढ़ रहे हैं।
संवाद