फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ganpati festival to begin on September 14, preparations begin

Jind News: 14 सितंबर से शुरू होगा गणपति उत्सव, तैयारियां शुरू

Mon, 06 Jul 2026 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ganpati festival to begin on September 14, preparations begin
फोटो 7 नरवाना। गणपति उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए समिति सदस्य। स्रोत संस्था।
नरवाना। 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणपति उत्सव की तैयारियों को लेकर श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति की बैठक ओल्ड कोर्ट रोड स्थित समिति के प्रधान कैलाश सिंगला के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में उत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से करने के लिए आह्वान किया गया। समिति के प्रधान कैलाश सिंगला ने बताया कि इस वर्ष गणपति उत्सव 14 सितंबर से 22 सितंबर तक रेलवे रोड स्थित हुडा ग्राउंड में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कथावाचक 1008 श्री राजेंद्र शास्त्री महाराज, वृंदावन श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। बैठक में गणपति महाराज की भव्य प्रतिमा, शोभायात्रा और कलश यात्रा को आकर्षक बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के संयोजक विनोद मंगला ने कहा कि आयोजन को पहले से अधिक भव्य और बेहतर बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर बैठक में पूर्व प्रधान नरेश जैन, जयपाल बंसल, पवन मित्तल, देवीराम गर्ग प्रधान, पेस्टीसाइड, सतीश बंसल, बोबी जिंदल, राजेश गर्ग, राकेश शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed