{"_id":"5ecaac578ebc3e90a9391dcf","slug":"gangster-who-demanded-extortion-threatens-to-kill-on-filing-fir-jind-news-rtk5564051117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईआर दर्ज कराने पर रंगदारी मांगने वाले गैंगस्टर ने जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफआईआर दर्ज कराने पर रंगदारी मांगने वाले गैंगस्टर ने जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता के दौरान संबोधित करते जिलाध्यक्ष महावीर कंप्यूटर व सतीश जैन।
- फोटो : Jind
दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में व्यापारी द्वारा एफआईआर दर्ज करवाने के बाद गैंगस्टर ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर उसे जान मारने की धमकी दी है।
पीड़ित व्यापारी सतीश जैन ने कहा कि मैसेज में गैंगस्टर ने कह रहा है कि अब तो तुझे मरना ही होगा। जैन ने पत्रकारवार्ता में कहा कि बदमाशों की ओर से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। उसके पूरे परिवार को जान व माल का खतरा बना हुआ है। सतीश ने कहा कि पहले दिन के बाद से धमकियों का दौर जारी है। फिरौती की मांग करने वाले बदमाश को एफआईआर दर्ज होने से लेकर सभी कार्रवाइयों का पूरा पता है। सतीश ने कहा कि बदमाश ने व्हाट्सएप पर फिर से संदेश भेजकर कहा कि अब तो उसे मरना ही होगा। वह बहुत गलत चल रहा है। किसी का कोई फर्क नहीं पड़ता। रिजल्ट ही दिखाता हूं तुझे, तेरा ही लॉकडाउन खोलता हूं। जिनके चक्करों में तू घूम रहा है ये तेरे मरने के बाद बैठने के लिए आ सकते हैं तुझे बचाने के लिए नहीं। इस तरह के मैसेजों से व्यापारी पुलिस सुरक्षा में भी डरा हुआ है। वहीं इस मामले में हरियाणा प्रदेश व्यापारमंडल का एक शिष्टमंडल जल्द ही गृहमंत्री अनिल विज से मिलेंगे।
यह बात हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महावीर कंप्यूटर ने रविवार को पीड़ित व्यापारी के मकान पर पत्रकारों से कही। इस दौरान उनके व्यापार मंडल के पदाधिकारी ईश्वर बंसल, व्यापार मंडल सफीदों के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, जींद के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजा किशन बिंदल, रेडीमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष जयकुमार गोयल व युवा अध्यक्ष हिमलेश जैन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
महावीर कंप्यूटर ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में व्यापारी पूरी तरह से असुरक्षित हैं। हर रोज व्यापारियों पर हमले, हत्याओं व फिरौती, धमकियों की घटनाएं आमतौर पर घटित हो रही हैं। इसके बावजूद सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। सफीदों मंडी के व्यापारी सतीश जैन से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगा जाना कोई छोटी-मोटी घटना नहीं है। इस घटना को बीते पांच दिन हो गए हैं, लेकिन बदमाश कानून की पकड़ से बाहर हैं। इसके अलावा सरकार के किसी नुमाइंदे ने अभी तक भी इस पीड़ित व्यापारी की सुध नहीं ली है। जिस जोगिंद्र ग्यौंग ने यह फिरौती मांगी है, वह कोई साधारण गिरोह नहीं है, बल्कि इस गिरोह व इसके सरगना पर संगीन धाराओं में प्रदेशभर के थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं, लेकिन सरकार इस सारे मामले को हल्के में ले रही है।
उन्होंने कहा कि बदमाश की असली जगह या तो जेल है या उनका एनकाउंटर है। बदमाशों के डर से बहुत से व्यापारी व डॉक्टर सफीदों से दिल्ली या अन्य स्थानों पर पलायन कर चुके हैं। फिरौती मामले में स्थानीय पुलिस अपनी कार्रवाई जरूर कर रही है, लेकिन परिणाम शून्य है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में गृहमंत्री अनिल विज पर जनता का पूरा भरोसा है। गृहमंत्री को चाहिए कि वे इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर बदमाशों के सफाया करवाएं। महावीर कंप्यूटर ने कहा कि व्यापारमंडल सरकार व प्रशासन को दस दिन का समय देता है। इस दस दिन की अवधि में सरकार व प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई करे अन्यथा व्यापार मंडल आंदोलनरत होने को मजबूर होगा। इसके लिए चाहे धरना देना पड़े, बाजार बंद करना पड़े, प्रदर्शन करना पड़े या कोई भी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। उन्होंने कहा कि दस दिन की अवधि के दौरान ही व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री अनिल विज से मिलेगा और बदमाश और बदमाशी के खात्मे की मांग
विपक्ष का साथ मिला, लेकिन सत्ता का नहीं : पीड़ित व्यापारी
पत्रकारवार्ता में पीड़ित व्यापारी सतीश जैन ने कहा कि इस सारे में मामले में उन्हें विपक्ष का तो साथ मिला, लेकिन सत्तापक्ष का साथ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सफीदों पुलिस लगातार उनके संपर्क में है, लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ से अभी तक बाहर हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला व कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का उनके पास फोन आया था और उन्होंने सहायता का आश्वासन दिया है। विपक्ष के नेताओं ने कहा है कि कतई घबराने की आवश्यकता नहीं है। वे उनके साथ खड़े हैं और वे इस मुद्दे को संसद व विधानसभा के पटल पर भी उठाएंगे। सतीश जैन ने कहा कि विपक्ष के नेताओं के तो उनके पास फोन जरूर आए, लेकिन सत्तापक्ष की ओर से अभी तक उनके पास सहानुभूति प्रकट करने तक का फोन नहीं आया है।