फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gambusia fish were put in ponds to eliminate mosquito larvae

Jind News: मच्छरों के लार्वा को खत्म करने के लिए तालाबों में डाली गंबूजिया मछली

Fri, 18 Apr 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 18 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gambusia fish were put in ponds to eliminate mosquito larvae
जींद। कंडेला के अंतर्गत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में तालाबों में गंबूजिया मछली डाली गई। गंबूजिया मछली पानी में रह कर पानी में अंडे देने वाले मच्छरों के लार्वा को खाकर लोगों को मच्छरों से बचाव में सहयोग करती है। डॉ. कुलदीप सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि गर्मी के मौसम में सभी अपने घरो में प्रयोग होने वाले पानी के मटके, कूलर, फ्रिज के पीछे ट्रे, होदी, टंकी, ड्रम को सप्ताह में एक बार साफ कर सूखा लें ताकि मच्छरों के लार्वा को समय रहते नष्ट किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस मौसम में सभी पूरी बाजू के कपड़े पहनें, उचित आहार लें, ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें, जिसमें पानी, निंबू पानी, जलजीरा, लस्सी, सिकंजी, जूस, नारियल पानी समय-समय पर लेते रहें ताकि गर्मी से होने वाले हिट वेव और मच्छरों से होने वाले बुखार में पानी कि कमी न हो। इस मौके पर सुरेश कुमार, एमपीएचडब्ल्यू राजेश, नरेंद्र, देवीराम कौशिक, सीरभ, प्रमोद व संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed