फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   fuss in collage, breal merrior, jind

राजकीय कॉलेज के टैलेंट शो में हंगामा, छात्रों ने तोडे़ शीशे

Sat, 10 Sep 2016 12:53 AM IST
jind
jind Updated Sat, 10 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
fuss in collage, breal merrior, jind
कार्यक्रम के दौरान जमा छात्रों की भीड़ को शांत करवाता महाविद्यालय का स्टाफ। - फोटो : bureau
 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को टैलेंट शो के दौरान जमकर हंगामा हुआ। हंगामा होने पर महाविद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया, जिससे छात्र भड़क गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छात्रों को कॉलेज से बाहर निकाला। इसके बाद टैलेंट शो को बीच में ही रद कर दिया गया। हंगामे के दौरान एक छात्र घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ महाविद्यालय में हंगामा करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में शनिवार को टैलेंट शो चल रहा था। स्टेज पर छात्र प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान स्टेज के नीचे बैठे कुछ छात्रों ने खड़े होकर डांस शुरू करना शुरू कर दिया और सीटी व किलकारी मारने लगे। हंगामा होते देखकर महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम को बीच में ही रुकवा दिया गया। इससे वहां बैठे छात्र भड़क गए और कार्यक्रम को दोबारा शुरू करने की मांग करने लगे। दोबारा कार्यक्रम शुरू नहीं किए जाने पर भड़के कुछ छात्रों ने महाविद्यालय के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान कॉलेज कैंपस के गेट पर खड़े मनीष नाम के एनसीसी कैडेट पर किसी छात्र ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने छात्रों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं रही, तो मौके पर और पुलिस बुलाई गई। इसके बाद पुलिस ने छात्रों को महाविद्यालय से बाहर निकाल दिया। महाविद्यालय से बाहर निकलने के बाद छात्रों ने रोड पर उत्पात मचाया, जिससे गोहाना रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

 
 बाहरी छात्रों ने पर हंगामा करने का आरोप
महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार कॉलेज में बाहरी छात्र नकली आई कार्ड के साथ घुस आए थे, जिन्होंने कार्यक्रम के दौरान हंगामा शुरू कर दिया। राजकीय महाविद्यालय के साथ-साथ राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राएं भी टैलेंट शो देखने के लिए आई हुई थी। माहौल खराब ना हो, इसी वजह से कार्यक्रम को बीच में रोकना पड़ा। छात्रों को महाविद्यालय के बाहर निकालने के बाद छात्राओं को बाहर निकाला गया। इस दौरान महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों के आई कार्ड भी चैक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी भिड़ते रहे हैं छात्र और शिक्षक
महाविद्यालय में पिछले कुछ समय से हिंसक घटनाओं से बदनाम है। छात्र संगठनों से लेकर शिक्षकों के बीच भी हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं छात्र गुटों के बीच भी चाकू तक चले हैं। इन सभी घटनाओं के चलते शनिवार को भी टैलेंट शो के दौरान पुलिस तैनात थी। इसके बावजूद कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया।

 बाहरी छात्र कॉलेज में घुस गए, जिन्होंने कार्यक्रम के दौरान डांस करना शुरू कर दिया। टैलेंट शो देखने के लिए महिला महाविद्यालय की छात्राएं भी आई हुई थी। माहौल खराब न हो, इसी वजह से कार्यक्रम को बीच में रोकना पड़ा। इन छात्रों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया। इस दौरान महाविद्यालय का एक छात्र भी घायल हो गया।

- रविंद्र कुमार हुड्डा, प्राचार्य
राजकीय महाविद्याल, जींद।


पुलिस ने अज्ञात छात्रों पर मामला दर्ज किया
कॉलेज में हंगामा करने व छात्र को घायल करने पर पुलिस ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी रामनिवास ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed