फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   FSL team took ash samples from the house

Jind News: व्यक्ति की हत्या के आरोप में पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार

Mon, 27 Feb 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 27 Feb 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
FSL team took ash samples from the house
शहर के लाइनपार क्षेत्र में हाल ही में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी लाइनपार थाना प्रभारी निरीक्षक रामकरण ने दी।
विज्ञापन

निरीक्षक रामकरण ने बताया कि छोटूराम नगर बहादुरगढ़ में किराए के मकान में रह रहे यूपी के जिला आगरा के गांव नंगला पृथ्वीनाथ के राजकुमार का शव 22 फरवरी को उसके किराए के कमरे में मिला था। उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने राजकुमार के जीजा रामदास की शिकायत पर राज कुमार की पत्नी पूनम व उसके प्रेमी बिहार मूल के शिवदयाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिस दिन शव मिला उससे चार दिन पहले आरोपियों ने कैंची घोंप कर राज कुमार की हत्या की और फरार हो गए। कमरे के बाहर उन्होंने ताला लगा दिया था। कमरे में से दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों ने देखा और पुलिस बुला ली। रामदास ने बताया कि राजकुमार को अपनी पत्नी पूनम के चाल-चलन पर संदेह था और इसको लेकर दोनों में काफी समय से अनबन चल रही थी। पूनम अलग रहती थी। राजकुमार प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपी दिल्ली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिए। रामकरण ने बताया कि अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में झज्जर जेल भेज दिया। आरोपी शिवदयाल बिहार के जिला वैशाली का है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed