फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   froud, fir logde against two, crime, police jind

दो डिपो होल्डरों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Mon, 20 Jun 2016 12:52 AM IST
jind
jind Updated Mon, 20 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
froud, fir logde against two, crime, police jind
हेलमेट में छुपा रखा था चरस - फोटो : amar ujala
 खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत भेजी गई दाल में धांधली करने के आरोप में पुलिस ने दो डिपो होल्डरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दाल को बीपीएल परिवारों में वितरण के बजाया खुले बाजार में बेचने पर मामला दर्ज हुआ है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मई माह में दाल वितरण के लिए डिपो होल्डरों के पास भेजी थी। लेकिन डिपो होल्डरों द्वारा दाल का वितरण करने की बजाए खुले बाजार में बेचने के आरोप लगकर जमकर हंगामा हो रहा था। इस पर डीसी ने इस मामले की जांच करने के आदेश दिए। इसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हरकत में आया और विभाग के निरीक्षक कश्मीर सिंह ने जब मामले की जांच की तो गांव लिजवाना खुर्द के डिपो संचालक सुभाष ने दाल को वितरण में गडबड़ी मिली। डिपो में चार क्विंटल 16 किलोग्राम दाल में धांधली मिली। इसी प्रकार गांव मेहरड़ा के डिपो संचालक सुखबीर के डिपो में भी जांच के दौरान पांच क्विंटल सात किलोग्राम दाल वितरण में गड़बड़ मिली। पुलिस ने निरीक्षक की शिकायत पर गांव लिजवाना खुर्द के डिपो संचालक सुभाष, गांव मेहरड़ा के डिपो संचालक सुखबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed