फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   From hotel to beauty parlor full on Akshaya Tritiya

Jind News: अक्षय तृतीया पर होटल से लेकर ब्यूटीपार्लर तक फुल

Fri, 10 May 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 10 May 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
From hotel to beauty parlor full on Akshaya Tritiya
जींद। अक्षय तृतीया पर जिले में शुक्रवार को विवाह समारोहों की धूम रहेगी। ऐसे में अक्षय तृतीया पर होने वाले सामूहिक विवाह की आड़ में कुछ बाल विवाह भी हो सकते हैं। जिसके चलते अगर आज आपके घर या परिवार में किसी की शादी है तो शादी की रस्मों को अदा करने के साथ-साथ दूल्हा-दुल्हन की आयु का प्रमाणपत्र भी साथ रखें। शादी की तैयारी को लेकर को लेकर बाजारों में भी खूब भीड़ रही। इसके चलते शहर के बाजार में लगभग दस करोड़ रुपये अधिक का कारोबार हुआ।
विज्ञापन


अक्षया तृतीया शुक्रवार को है और यह वह दिन होता है, जिसमें शादी के लिए पंडित से मुहूर्त निकलवाने की जरूरत नहीं होती। जिले में सैकड़ों शादियां शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में हो रही हैं। इन शादियों को लेकर तमाम बैंक्वेट हाल और धर्मशाला बुक हैं। यह बुकिंग-दिन व रात की है। पार्कों तक में उन लोगों ने शादी के लिए टैंट लगा दिए हैं, जो बैंक्वेट हाल या धर्मशाला की बुकिंग नहीं करवा पाए। फोटोग्राफर की बुकिंग पहले हो चुकी है। वह भी कई-कई बुकिंग उठा चुके हैं। टैक्सी वालों ने भी दिन के लिए अलग और रात के लिए अलग बुकिंग कर ली है। मनमाने रेट पर यह बुकिंग हुई हैं। इसी तरह हलवाई भी बेहद व्यस्त हैं। एक-एक हलवाई के पास कई-कई बुकिंग हैं। वहीं होटलों में डे एंड नाइट की बुकिंग शादी को लेकर हो चुकी है। तमाम बैंक्वेट हाल की यही हालत है। धर्मशाला तक खाली नहीं हैं।
विज्ञापन


ज्वैलर्स का भी आर्डर पूरे करने में निकल रहा पसीना

सोने के रेट बढऩे के बावजूद शुक्रवार को अक्षय तृतीया को लेकर ज्वैलर्स के पास अच्छे आर्डर आए हैं। आर्डर पूरे करने में ज्वैलर्स जुटे हैं। यह मुहूर्त ज्वैलर्स के लिए अच्छा रहेगा। लाखों रुपये के जेवरात इस मुहूर्त में बेचे जाएं। इसी तरह बत्तख चौक के पास के फूल वाले दीपक का कहना है कि अक्षय तृतीय को लेकर गाड़ी सजाने के लिए एडवांस बुकिंग है। सुबह ही गाड़ियों को सजाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। फू ल बेचने वालों से लेकर दूल्हे की कार सजाने वालों को सांस लेने की फुर्सत नहीं होगी। वहीं हलवाई जगदीश का कहना है कि अक्षय तृतीय पर्व को लेकर तीन-तीन जगह बुकिंग ली हुई है। -प्रदीप भोला, प्रदीप ज्वैलर्स मुख्य बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल विवाह रोकने के लिए विशेष टीमें गठित

बाल विवाह रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। जिले में बाल विवाह पिछले वर्षों के मुकाबले घट कर आधे से भी कम रह गए हैं, जोकि लोगों की जागरूकता के कारण ही संभव हुआ है। बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिले के सामुदायिक केंद्र, बैंक्वेट हॉल, मैरिज पैलेस, प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को भी आगाह किया है कि वह अपने अपने कार्यों के साथ-साथ विवाह में लडक़ा-लडक़ी के जन्म से संबंधित कागजात मंगवा कर देखें, ताकि पता लग सके कि दोनों बालिग हैं या नहींं। बाल विवाह से संबंधित सूचना तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, 100 नंबर या 9100310031 पर दें।

बाल विवाह को लेकर जागरूक हो रहे हैं लोग

जिला में बाल विवाह को लेकर लगातार लोग सजग हो रहे हैं। हालांकि अभी भी बाल विवाह के मामले सामने आ रहे हैं। जिन्हें रुकवाया भी जा रहा है। वर्ष 2022-23 की बात की जाए तो बाल विवाह के 23 मामले सामने आए थे। इसके बाद वर्ष 2023-24 में 12 मामले सामने आए थे। वर्ष 2024-25 वित्त वर्ष में महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय की टीम ने एक बाल विवाह को रुकवाया है।

पुजारी, पंच-सरपंच, आंगनबाड़ी वर्कर्स, नंबरदार करें सहयोग : रवि

बाल विवाह की रोकथाम के लिए मंदिर के पुजारी, गांव के पंच, सरपंच, आंगनबाड़ी वर्कर्स और नंबरदार तथा शहर के नगर पार्षदों से अपील की है कि वह अपने-अपने गांव और क्षेत्रों में इस दिन आयोजित होने वाले विवाह समारोह के दौरान लड़का-लड़की के बालिग होने की जांच करें। -रवि लोहान सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी।


अक्षय तृतीया तिथि को स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त माना गया

अक्षय तृतीया के पर्व को आखा तीज के नाम से भी जाना है। इस दिन को परशुराम जयंती के रूप में भी मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 10 मई को सुबह चार बजकर 17 मिनट पर होगी। वहीं इस तृतीया तिथि का समापन 11 मई 2024 को सुबह 02 बजकर 50 मिनट पर होगा। अक्षय तृतीया त्योहार पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 48 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। शुभ कार्यों को संपन्न करने के लिए अक्षय तृतीया की तिथि बहुत ही खास मानी गई है। इस दिन नई योजना को शुरू करने, नए व्यवसाय, नौकरी, नए घर में प्रवेश करने और शुभ खरीदारी के लिए शुभ माना गया है। -नवीन शास्त्री, पुजारी, जयंती देवी मंदिर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed