फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   from evening till 1.30 pm, lover hid in a bed box and then got her husband murdered

खौफनाक साजिशः शाम को प्रेमी को बुलाया, बेड बॉक्स में छिपाया, रात में पति को मरवा दिया

Thu, 08 Aug 2019 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
from evening till 1.30 pm, lover hid in a bed box and then got her husband murdered
प्रतीकात्मक तस्वीर

छह दिन पहले नगूरां गांव में छत पर सो रहे 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। व्यक्ति की हत्या उसकी उसकी पत्नी के प्रेमी ने लकड़ी काटने वाले दरांत से की थी।

विज्ञापन


आरोपी युवक हिसार जिला के नहला गांव का रहने वाला है और बरवाला आईटीआई का छात्र है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


तीन अगस्त की रात नगूरां निवासी कर्मबीर की हत्या उसके घर पर ही उस समय कर दी गई थी जब वह छत पर सो रहा था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कर्मबीर की पत्नी ने नहला निवासी प्रेमी विक्रम उर्फ विक्की के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। कर्मबीर की पत्नी पूजा ने पुलिस को बताया कि विक्रम उर्फ विक्की के साथ पिछले पांच-छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहला गांव में उसका ननिहाल है। वह शादी से पहले वहीं रहती थी। नगूरां निवासी कर्मबीर से उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद दो वर्ष तक तो पति ठीक रहने के साथ ही हर चीज समय पर लाता था, लेकिन पिछले एक वर्ष से पति अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर तंग करने के साथ मारपीट करने लग गया था।

महिला ने बताया कि नहला निवासी प्रेमी ने बात करने के लिए फोन भी दिया था। मारपीट के मामले की पूरी जानकारी देने पर दोनों ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसी के तहत विक्रम उर्फ विक्की तीन अगस्त शुक्रवार देर शाम को नगूरां में पूजा के घर आ गया था। प्रेमी के घर आने पर महिला ने प्लान के तहत उसे बेड के बाक्स में छुपा दिया और हवा आने के लिए तकिया लगा दिया।

इसके बाद पूजा का पति कर्मबीर रात 11 बजे घर पहुंचा। घर आने के बाद वह खाना खाकर चौबारे में बाहर ही सो गया। पति के सोने के बाद लगभग करीब डेढ़ बजे विक्रम उर्फ विक्की बेड से बाहर निकला और लकड़ी काटने वाले दरांत से कर्मबीर की गर्दन पर तीन वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह छत से कूद कर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में कर्मबीर की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया था।

जेल जा चुकी है महिला
गौरतलब है कि इस मामले में कर्मबीर की पत्नी पूजा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। अलेवा थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार के अनुसार अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या में प्रयोग किए गए हथियार सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed