फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   fraud, scheme, four thousand, youth arrest, jind

केंद्र सरकार से चार हजार रुपये मिलने के नाम पर भरवा रहे थे फर्जी फार्म, एक गिरफ्तार

Wed, 01 Apr 2020 09:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
fraud, scheme, four thousand, youth arrest, jind
जींद। शहर के कुंदन सिनेमा के नजदीक दो युवक केंद्र सरकार की चार हजार रुपये देने की योजना बताकर 100-100 रुपये लेकर लोगों से फर्जी फार्म भरवा रहे थे। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काठ मंडी स्थित शास्त्री नगर के राममेहर धीमान ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम को कुंदन सिनेमा के पास लोगों की भीड़ लगी हुई थी और वह तथा उसके साथ जो कि जरूरतमंदों को खाना वितरित करने जा रहे थे। उनके पूछने पर लोगों ने बताया कि केंद्र सरकार चार-चार हजार रुपये देने के लिए फार्म भरवा रही है और यहां पर दो युवा 100-100 रुपये लेकर लोगों से फार्म भरवा रहे हैं। इस पर उन्होंने जब फार्म भर रहे तरुण जैन नामक युवक से पूछा कि यह कौन सी योजना है और पैसे किस बात के ले रहे हो। इस पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसने इसकी सूचना डीसी कार्यालय को दी। इसके कुछ ही देर बार सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुुंची और रामराये गेट निवासी तरुण जैन को काबू कर लिया और एक युवक भागने में कामयाब हो गया। जांच अधिकारी एएसआई भीम सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed