{"_id":"57605b364f1c1b4d1f11c4b1","slug":"fraud-officer-police-crime-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को फाइनेंस कंपनी अधिकारी बता, गाड़ी लेकर भागे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को फाइनेंस कंपनी अधिकारी बता, गाड़ी लेकर भागे
jind
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी चालक को फाइनेंस की किस्त लेट होने की बात कहकर दो व्यक्तियों के टाटा एस गाड़ी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गाड़ी मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव शाहपुर निवासी राजबीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने टाटा एस गाड़ी ली है और पिछले दिनों उसने फाइनेंस करवाया था। दो जून को वह जींद से गांव की तरफ जा रहा था तो रास्ते में तेग बहादुरपुर के निकट दो व्यक्तियों ने गाड़ी को रुकवा लिया और अपने आप को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया। आरोपियों ने बताया कि उनके फाइनेंस की किस्त लेट हो चुकी है और कंपनी ने उनकी गाड़ी को जब्त करने के आदेश दिए हैं। इस पर आरोपी जबरदस्ती उसकी गाड़ी को लेकर चले गए। जब वह गाड़ी की किस्त भरने के लिए फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में पहुंचा और किस्त भरकर गाड़ी वापस देने की बात कही। वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि उनकी गाड़ी को कंपनी ने जब्त ही नहीं किया है।