{"_id":"6491f02b372980d34c062e74","slug":"fraud-of-rs-150-lakh-in-the-name-of-sending-it-to-singapore-jind-news-c-199-1-sroh1006-1575-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सिंगापुर भेजने के नाम पर 1.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सिंगापुर भेजने के नाम पर 1.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी
Wed, 21 Jun 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सिंगापुर भेजने के नाम पर महिला से 1.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव कालवा निवासी महिला मनीषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा की लड़की सिंगापुर गई है। उसे अमन नामक व्यक्ति का मोबाइल नंबर मिला जो कि भिवानी में एके ब्रदर्स वीजा ग्रुप के नाम से ऑफिस खोला हुआ है। उसने अमन से विदेश में भेजने के लिए संपर्क किया। उन्होंने साढ़े तीन लाख रुपये में सिंगापुर भेजने को कहा और शर्त बताई कि वह दाखिला करवाकर काम दिलवाएंगे। पांच मई को उसने दो लाख रुपये खाते में डाल दिए। इतनी राशि जमा करवाने के बाद उसका वीजा लगवा दिया। आठ मई को सिंगापुर के लिए टिकट बुक करवा दी और नौ मई को सिंगापुर के किंग स्टोन स्कूल के अंदर पहुंची तो उसके द्वारा पूछताछ करने पर उसका दाखिला नहीं मिला और न ही फीस जमा मिली। उसके पास जो 80 हजार रुपये थे वो अमन के साथी ने करेंसी बदलने के नाम पर छीन लिए। फिर वह 16 मई के वापस भारत आ गई। यहां आने के बाद जब उसने अमन से राशि वापस मांगी तो उसने 1.30 लाख रुपये वापस कर दिए और बकाया राशि देने से साफ मना कर दिया। जांच अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।