{"_id":"607c6dbb8ebc3ec369764a66","slug":"fraud-of-nine-and-a-half-lakh-rupees-from-female-asi-jind-news-rtk605036861","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एएसआई से साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला एएसआई से साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
महिला एएसआई से मकान बनाने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये उधार लेकर वापस नहीं करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में निर्जन निवासी जितेंद्र के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
नरवाना थाना में तैनात एएसआई सुनीता ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुलिस लाइन में रहती है। उसके पड़ोस में महिला साक्षी भी रहती थी, जोकि एएसआई अशोक की पत्नी है। वह महिला वर्ष 2019 में निर्जन गांव के व्यक्ति जितेंद्र फोर को लेकर उसके पास आई। साक्षी ने कहा कि जितेंद्र फोर मकान का निर्माण कर रहा है, इसलिए उसे पैसे की जरूरत है। जब तुम्हारी बेटी की शादी होगी तो वह रुपये वापस कर देगा। इसके बाद उसने जितेंद्र फोर को एक बार में पांच लाख और दूसरी बार में साढ़े 4 लाख रुपये उधार के रूप में दे दिए। बाद में उसे जितेंद्र और साक्षी द्वारा धोखाधड़ी करने के बारे में पता चला। उसके बाद जितेंद्र ने 10 जनवरी 2020 को उसे चेक दे दिया। 24 जनवरी और 5 मार्च को चेक बाउंस हो गया। उसने चेक देकर और झूठा आश्वासन देकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। एएसआई ने बताया कि अब उसने अपने पैसे मांगे तो जितेंद्र ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोप लगाया कि जितेंद्र और साक्षी ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी एसआई रामकुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जितेंद्र और साक्षी के खिलाफ धोखाधड़ी करने, साजिश रचने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।