फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fraud of five lakhs on the pretext of getting SI installed

Jind News: एसआई लगवाने का झांसा देकर पांच लाख की ठगी

Thu, 21 Mar 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 21 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fraud of five lakhs on the pretext of getting SI installed
जुलाना। एसआई लगवाने के नाम पर शामलों कलां गांव निवासी युवक से पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में जुलाना थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शामलो कलां निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पाथरी गांव निवासी जगमेंद्र सिंह मलिक ने उनके बेटे आशीष को पुलिस विभाग में एसआई भर्ती करवाने के लिए 20 लाख रुपये की मांग की थी। उसने 21 दिसंबर 2018 को उसे पांच लाख रुपये दे दिए थे। बाकी के रुपये नौकरी लगने के बाद देने के लिए कहा था। जब परिणाम आया तो लिस्ट में उनके बेटे का नाम नहीं था। उसने इस बारे में जगमेंद्र से बात की तो उसने कहा कि कुछ इंतजार कर लो। इंतजार करने के बाद उसने जगमेंद्र से रुपये लौटाने के लिए कहा तो उसने देने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जुलाना थाना पुलिस ने प्रेम सिंह की शिकायत पर जगमेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। जुलाना थाना प्रभारी नवीन मोर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed