फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   fraud doctor, putrjiwak, medicine, jind

लड़का होने की दवा देता झोलाछाप काबू

Sun, 17 Jul 2016 12:31 AM IST
jind
jind Updated Sun, 17 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
fraud doctor, putrjiwak, medicine, jind
शहर थाने में केस दर्ज कराने पहुंची डॉक्टरों की टीम। - फोटो : bureau
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को नरवाना के तथाकथित झोलाछाप डॉक्टर को लड़का पैदा होने की दवा देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी दुकान को सील कर दिया। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सतीश सुलेख ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि दादा खेड़ा के निकट पुराने बाजार में एक झोलाछाप कुलदीप कौशिक नाम का डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को लड़का पैदा होने की दवाई देता है। सूचना मिलने के बाद उनकी टीम ने एक महिला को तैयार करके कुलदीप कौशिक के पास दवाई लेने भेजा। महिला ने डॉक्टर से लड़का पैदा होने की दवाई मांगी।
विज्ञापन


जब महिला कुलदीप कौशिक से बात कर रही थी तो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए उनके पास सारी रिकार्डिंग आ रही थी। वह दोनों के बीच हो रही बात सुन रहे थे। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि वह अब तक लगभग 800 महिलाओं को लड़का पैदा होने की दवाई दे चुके हैं जिन्हें लड़का ही पैदा हुआ है। इससे पहले महिला ने डॉक्टर से फोन पर बात की थी। कुलदीप कौशिक ने महिला को कुछ दूरी पर स्थित दूसरी दुकान से तीन गोलियां लाकर दी। उसने महिला को हर सोमवार एक गोली लेने को कहा। डॉक्टर ने लगातार तीन सोमवार गोलियां लेने से लड़का पैदा होने का दावा किया। इसके बाद जब महिला ने गोलियों के पैसे देने की बात कही तो डॉक्टर ने कहा कि वह इस पुण्य के कार्य के पैसे नहीं लेते। अगर उन्हें दान करना है तो माता के मंदिर में दान दे सकती हैं। जिसके लिए उसने दुकान में ही लगे मंदिर की ओर इशारा किया। महिला ने मंदिर में पांच सौ रुपये रख दिए और डॉक्टर को चाय पिलाने की बात कही। योजना के अनुसार चाय की बात सुनकर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लड़का पैदा करने वाली दवाई के बारे में पूछा तो उसने सब कुछ कबूल कर लिया। शहर पुलिस ने तथाकथित डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया और दुकान को सील कर दिया। शहर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। टीम के सदस्य ने बताया कि यह किसी और की डिग्री पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed