फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   four younger men enter the kings cell, attempt to break the door of the queens room

राजा की कोठी में घुसे चार युवक, रानी के कमरे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास

Tue, 11 Feb 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
four younger men enter the kings cell, attempt to break the door of the queens room
राजा की कोठी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात को अंजाम देने की नीयत से घुसे युवक। - फोटो : Jind
अमरहेड़ी गांव स्थित राजा की कोठी में रविवार रात को चार युवक वारदात की नीयत से घुसे। रात 11:30 बजे कोठी में घुसे चारों दस मिनट तक यहां रहे। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रानी मंजू सिधु ने बताया कि वह अमरहेड़ी रोड पुल के पास स्थित राजा की कोठी में रहती है। उसके पति कुंवर जगबीर सिंह की 27 दिसंबर 2018 में मौत हो गई थी। तब से वह और उसकी बेटी जिनिया बीर सिधु के साथ कोठी में रहती है। रविवार रात साढ़े 11 बजे उनकी कोठी पर चार युवक वारदात की नीयत से घुसे। जिस कमरे में वह और उसकी बेटी सो रहे थे। युवकों ने उसी कमरे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया मगर वे सफल नहीं हुए। इसके बाद युवक दूसरे कमरे और रसोई की तरफ चले गए, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। युवकों की सारी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने रानी मंजू सिधु की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है हमला
रानी मंजू सिधु के अनुसार पहले भी सात फरवरी 2017 को भी उन पर हमला किया गया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। फिलहाल यह मामला अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed