फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four women are affected by dengue, 213 cases have been reported so far

Jind News: चार महिलाएं डेंगू की चपेट में, अब तक आ चुके 213 मामले

Tue, 21 Nov 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 21 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Four women are affected by dengue, 213 cases have been reported so far
20जेएनडी31 : बुखार पीड़ित लोगाें के रक्त के नमूने लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
जींद। जिले में डेंगू के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को भी चार महिलाओं की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में 213 लोगों की डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों की जांच कर रही हैं तथा बुखार पीड़ितों की स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेज रही हैं।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को कंडेला गांव निवासी 42 वर्षीय महिला, गतौली निवासी 37 वर्षीय महिला, लुदाना निवासी 50 वर्षीय महिला तथा आसन निवासी 16 वर्षीय युवती की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली। जिन घरों में डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उनके अन्य परिवार के लोगों की जांच करवाई जा रही है। इसके अलावा घराें में फॉगिंग करवाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगाें को डेंगू के प्रति सावधान कर रही हैं। इसके अलावा बुखार पीड़ित लोगों की स्लाइड बनाकर उनकी जांच की जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि लोगों को पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिएं। इसके अलावा अपने आसपास पानी को खड़ा नहीं होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed