{"_id":"63a0ab9b92ca6e14aa2a0322","slug":"four-vehicles-collided-on-national-highway-in-dense-fog-four-people-injured-jind-news-rtk666883774","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घने कोहरे में नेशनल हाईवे पर टकराईं चार गाड़ियां, चार लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घने कोहरे में नेशनल हाईवे पर टकराईं चार गाड़ियां, चार लोग हुए घायल
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 152-डी पर हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार व पास खड़े अन्य वाहन। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। ठंड के इस मौसम में पहली बार रविवार की रात घना कोहरा छा गया जो सोमवार की दोपहर तक जारी रहा। सुबह दृश्यता लगभग दस मीटर रही। 12 बजे के करीब हल्की धूप हुई। नेशनल हाईवे 152-डी पर गांव किलाजफरगढ़ के पास घने कोहरे के चलते एक केंटर, दो कार व एक ट्रॉला आपस में टकरा गए। सभी वाहन नारनौल से अंबाला की तरफ जा रहे थे। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। इसके चलते काफी देर तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची जुलाना पुलिस ने जाम खुलवाया।
नारनौल-अंबाला एक्सप्रेस वे 152-डी जींद के जुलाना तथा पिल्लूखेड़ा के पास से गुजरता है। इस नेशनल हाईवे पर वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं। सुबह ही घने कोहरे के कारण एक केंटर, दो कार और एक ट्रॉला आपस में टकरा गए। सभी वाहन नारनौल से अंबाला की तरफ जा रहे थे। इसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि कार में सवार हिसार निवासी जयपाल, योगेश, कुलविन और सुमित घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में दाखिल करवाया गया। यहां से सभी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
ट्रॉला चालक की थी गलती : गांव किलाजफरगढ़ के पास से नेशनल हाईवे नंबर 152-डी पर एक ट्रॉला सुबह आठ बजे चढ़ गया। ट्रॉला चालक को नारनौल की तरफ जाना था लेकिन वह गलती से अंबाला जाने वाले मार्ग पर चल पड़ा। जब चालक को पता चला तो उसने ट्रॉला को पीछे करना शुरू कर दिया। वहीं अंबाला की तरफ जाने वाले कार चालक ने ट्रॉले को नहीं देखा और कार पीछे से ट्रॉले से टकरा गई। इसके पीछे एक केंटर तथा कार ने भी इसी कार में दिखाई नहीं देने के कारण टक्कर मार दी। हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन
बॉक्स
कोहरे के कारण नौ ट्रेनें प्रभावित
सीजन के पहले दिन छाए कोहरे के कारण दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर नौ ट्रेनें प्रभावित हुईं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई और ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। 04432 नंबर दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा की देरी से जींद जंक्शन पहुंची। 14024 नंबर कुरुक्षेत्र-दिल्ली डीएमयू भी 27 मिनट की देरी से जींद पहुंची। 14624 नंबर पठानकोट एक्सप्रेस एक घंटा 5 मिनट की देरी से जींद जंक्शन पहुंची। 04991 जींद एक्सप्रेस स्पेशल भी अपने समय से एक घंटा 15 मिनट देरी से आई। इसके अलावा 12482 इंटरसिटी सुपरफास्ट भी 47 मिनट की देरी से जींद जंक्शन पर पहुंची। वहीं 14027 फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस को सुबह 7:40 की बजाय 7 : 47 पर चलाया गया। 14623 पठानकोट एक्सप्रेस को जींद से 7 घंटे की देरी से चलाया गया। 22485 ट्रेन नंबर मोगा इंटरसिटी सुपरफास्ट कभी एक घंटा की देरी से जींद पहुंची। दोहपर को 3:18 पर जींद पहुंचने वाली 12481 श्रीगंगानगर इंटरसिटी सुपरफास्ट एक घंटे बाद पहुंची।
बॉक्स
गेहूं को होगा लाभ
पांडु पिंडारा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए कोहरा काफी लाभदायक होता है। जिले में पहले दिन कोहरा गिरा है, इससे फसलों को लाभ होगा। बिना कोहरे के गेहूं की फसल के उत्पादन पर असर पड़ता है। अभी दो-तीन दिन और कोहरा गिरेगा। तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। अभी शीत लहर चलने की संभावना नहीं है। यदि शीत लहर चलेगी तो फसलों को नुकसान की संभावना है।