फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four nominated, including a girl, for implicating in a false case, killing her, making objectionable remarks on Facebook and Instagram by making fake IDs.

झूठे केस में फसांने, जान से मारने, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर आपतिजनक टिप्पणी करने पर युवती समेत चार नामजद

Thu, 01 Sep 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four nominated, including a girl, for implicating in a false case, killing her, making objectionable remarks on Facebook and Instagram by making fake IDs.
जींद। उचाना मंडी निवासी एक युवक को दुष्कर्म के केस में फंसाने, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर परिवार के बारे में आपतिजनक टिप्पणी करने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने आरोपी युवती, उसकी मां, भाई व परिवार के एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उचाना मंडी निवासी विवेक ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर नौकरी करता है। वर्ष 2017 में जिले के एक निवासी एक युवती से उसकी दोस्ती हुई थी। जिसके बाद वर्ष 2019 में वह कोचिंग के लिए रोहतक चली गई और वहां पर उसकी किसी दूसरे लड़के से दोस्ती हो गई। इस बात का उसको जनवरी 2020 में पता लगा तो युवती ने बताया कि वह उसी लड़के से शादी करेगी। इसके लिए उन्होंने अपने भाई को भी बताया हुआ है। जिसके बाद पीड़ित का युवती से कोई संपर्क नहीं रहा। आठ महीने बाद फिर युवती का फोन आया और कहा कि उस युवक ने उसके साथ धोखा किया है। अब वह मेरे साथ ही शादी करना चाहती है, तो इस पर उसने शादी से मना कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद भी कई बार फोन आया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद युवती ने उससे 20 लाख रुपये की मांग की तो पीड़ित ने रुपये देने से मना कर दिया और युवती की मां तथा उसके भाई को इस बारे में बताया। उसके परिजनों ने 20 लाख रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उचाना थाना में उस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। इस मामले में वह जमानत पर चल रहा है। इसके बाद अब आरोपियों ने उसको तथा उसके परिवार को बदनाम करने की नीयत से फेसबुक तथा इंस्टाग्राम पर अलग-अलग 160 फर्जी आईडी बनाकर उसके परिवार के सदस्यों के फोटो लगाकर गलत टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी कर्ण सिंह सिंह ने बताया कि युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed