फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four named for blocking the road

Jind News: सड़क जाम करने के आरोप में चार नामजद

Fri, 24 Nov 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 24 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Four named for blocking the road
जींद। शहर की बूढ़ा बाबा बस्ती में नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रोड जाम करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर कई अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


बूढ़ा बाबा बस्ती के राममेहर, डॉ. दलबीर, संजय और दीपक ढिल्लों सहित कई अन्य कॉलोनी के लोगों ने 20 नवंबर रात नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भिवानी रोड जाम कर दिया था। इससे आवागमन बाधित हो गया था, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। पुलिस के आश्वासन के बाद उन्होंने जाम खोल दिया था। इसके बाद पुलिस ने रोहतक रोड चौकी इंचार्ज वजीर सिंह की शिकायत पर राममेहर, डॉ. दलबीर, संजय और दीपक ढिल्लों को नामजद कर कई अन्य के खिलाफ सड़क जाम करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed