{"_id":"66e9e953e7d4088ced0adba4","slug":"four-lakhs-cheated-on-the-pretext-of-getting-a-job-in-poland-jind-news-c-199-1-sroh1009-123177-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पोलैंड में नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पोलैंड में नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख ठगे
Wed, 18 Sep 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 18 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
जींद। धरौदी गांव के युवक को पोलैंड में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर चार लाख रुपये की धोखाधड़ी करने पर सदर थाना नरवाना पुलिस ने गांव की ही भांजी और उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
धरौदी निवासी रिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा किया हुआ है। उनके गांव की भांजी सुषमा व उसके पति राजेश से उनकी जान-पहचान है। सुषमा ने बताया कि उनके पति विदेश में नौकरी लगवाने का काम करते हैं। सुषमा ने उनको प्रलोभन दिया कि आप जानकार हो, इसलिए उनका पति राजेश आपको पौलैंड के होटल में अच्छा पैकेज दिलवा देगा। इसके लिए आरोपी ने सात लाख रुपये मांगे। उन्होंने विदेश भेजने से पहले साढ़े तीन लाख रुपये एडवांस में लिए। इसके बाद 18 फरवरी 2024 को पौलेंड भेजने की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने 45 दिन में विदेश भेजने की बात कही, मगर दस्तावेज के प्रोसेस व एंबेसी के कार्य के लिए 50 हजार रुपये फिर ले लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी वीजा नहीं आया, तो दंपती से बात की, तो उन्होंने गुमराह कि। इसके बाद उन्होंने बताया कि उनका वीजा नहीं लग सकता। जब उन्होंने रुपये मांगे तो जल्द देने का आश्वासन दिया, पर अब रुपये लौटाने की बजाय जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सदर थाना नरवाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।