फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four lakh cash and jewelery stolen from two houses in a day

Jind News: दो घरों से दिन में ही चार लाख नकदी और गहने चोरी

Wed, 28 Feb 2024 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Four lakh cash and jewelery stolen from two houses in a day
27जेएनडी16 : घर के अंदर रखी अलमारी, जिसको चोरों ने खंगाला। सोशल मीडिया
जींद। जिले में चोरों ने दिन में ही दो जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सदर थाना क्षेत्र के गांव निडाना में एक मकान से चोर साढ़े तीन लाख रुपये और गहने चोरी कर लिए। इसके अलावा शहर के कैथल रोड पर एक मकान से 50 हजार रुपये और गहने चोरी कर लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


निडाना निवासी धर्मबीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार दोपहर को वह सरपंच के घर के बाहर बैठा हुआ था। उनकी पत्नी भी काम से दूसरे भाई के घर गई हुई थीं। उनका बेटा जींद आया हुआ था। पीछे से चोर घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर तीन लाख 50 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, टीका, सोने की चेन, दो जोड़ी झुमके, तीन अंगूठी, 80 ग्राम सोना और दो सोने की चेन चोरी कर ले गए। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि सामान बिखरा हुआ था। इस मामले में जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मौत होने पर परिवार गया हुआ था बाहर

कैथल रोड निवासी महिला अनिता ने बताया कि 24 फरवरी सुबह उसके ससुर की मौत हो गई थी, इसलिए वह परिवार समेत नरवाना रोड पर शिवपुरी कॉलोनी में चली गई थी। दोपहर बाद जब वह परिवार समेत घर लौटी तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से 50 हजार रुपये, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, सोने के कुंडल, सोने की तबीजी और एक गैस सिलिंडर चोरी मिला। घर के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बाइक सवार युवक चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद जाते हुए दिखाई दे रहा है। उन्हें पूरा यकीन है कि उसी युवक ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

27जेएनडी16 : घर के अंदर रखी अलमारी, जिसको चोरों ने खंगाला। सोशल मीडिया

27जेएनडी16 : घर के अंदर रखी अलमारी, जिसको चोरों ने खंगाला। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed