फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four Jammu Tawi trains towards Delhi cancelled for ten days restored

Jind News: दस दिन से रद्द दिल्ली की ओर जाने वाली चार जम्मूतवी ट्रेनें बहाल

Sun, 07 Sep 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 07 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four Jammu Tawi trains towards Delhi cancelled for ten days restored
07जेएनडी01-जींद जंक्शन पर खड़ी जम्मूतवी ट्रेन। संवाद
जींद। दिल्ली आने-जाने के लिए ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दस दिनों से रद्द चार जम्मूतवी ट्रेनें बहाल हो गई हैं। इस ट्रेनों को अब कटरा की बजाय जालंधर से चलाया जा रहा है। इससे बठिंडा से दिल्ली के यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

कई दिनों से बारिश और बाढ़ ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में तबाही मचाई हुई है। कई जगह पुल बह गए हैं। इसके कारण रेलवे यातायात बाधित हो गया है जिससे ट्रेनों की व्यवस्था भी बिगड़ गई है। इसको लेकर कटरा से आने वाली चार गाड़ियों को रद्द कर दिया था। अब इन चार ट्रेनों को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

इससे पंजाब से दिल्ली और हरियाणा आने वाले यात्रियों को काफी राहत मिली है। इन ट्रेनों के संचालन से लुधियाना, बठिंडा, मानसा, बुढलाडा, जाखल, टोहाना, नरवाना, उचाना, जींद, जुलाना, रोहतक, बहादुरगढ़ से यात्रा करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। इनमें 19804 एसडीएमवीडी कटरा-कोटा एक्सप्रेस, 16788 तिरूनेवेली एक्सप्रेस, 16318 हिमसागर एक्सप्रेस, 16032 अंडमान एक्सप्रेस, 11450 जबलपुर एक्सप्रेस शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को महंगा पड़ रहा था सफर
सुबह के समय नरवाना और जींद से यात्रियों को राेहतक, बहादुरगढ़ और दिल्ली जाने के लिए 12482 श्रीगंगानगर इंटरसिटी में महंगा सफर करना पड़ रहा था। हालांकि सुबह नौ बजे 20424 पतालकोट एक्सप्रेस दिल्ली की तरफ जाती है। उसके बाद 11 बजे श्रीगंगानगर इंटरसिटी जाती है जिसका किराया जम्मूतवी से ज्यादा है। इंटरसिटी के बाद दिल्ली जाने के लिए चार घंटे तक कोई ट्रेन नहीं है। ऐसे में यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए इंटरसिटी का ही सहारा लेना पड़ रहा था।
यात्रियों ने उठाई थी मांग
जम्मूतवी के रद्द किए जाने से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी थी। इसको लेकर दैनिक यात्री एसोसिएशन और आम यात्रियों ने इन ट्रेनों को बठिंडा या जालंधर से संचालने करने की रेलवे से मांग की थी ताकि पंजाब से आने वाले यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए रेल की सुविधा मिल सके। उनकी मांग को देखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों को जालंधर से संचालन करने के निर्देश जारी किए हैं।

वर्जन
पिछले कई दिनों से कटरा से आने वाले जम्मूतवी ट्रेन रद्द चल रही थी। अब रेलवे ने इन ट्रेनों को जालंधर से चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन अब जालंधर से संचालन करेगी। -जयप्रकाश, यातायात निरीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed