फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four illegal drinking water connections were cut in Dalmawala and notices were served to 24 consumers.

Jind News: दालमवाला में पेयजल के 4 अवैध कनेक्शन काटे, 24 उपभोक्ताओं को थमाए नोटिस

Wed, 29 Jul 2026 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Four illegal drinking water connections were cut in Dalmawala and notices were served to 24 consumers.
28जेएनडी05: बुढ़ा खेड़ा गांव में लीकेज कनेक्शन की जांच करते हुए विभाग के कर्मचारी। स्रोत: विभाग
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पेयजल की बर्बादी रोकने और अवैध जल कनेक्शनों पर शिकंजा कसते हुए पिल्लूखेड़ा क्षेत्र के गांव बुढ़ाखेड़ा और दालमवाला में विशेष जांच अभियान चलाया। गांव दालमवाला में सब्जी, खेती और खाली प्लॉटों में पेयजल के अवैध उपयोग के चार कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए। वहीं, दोनों गांवों में नियमों के उल्लंघन के मामले में 24 से अधिक उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि यह अभियान उपमंडल अभियंता रणवीर सिंह और राकेश शर्मा के निर्देशन में चलाया गया। गांव दालमवाला में खंड समन्वयक दिनेश कुमार के नेतृत्व में विभाग की संयुक्त टीम ने 56 घरों का सर्वे कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। टीम ने घर-घर जाकर नलों पर टोंटी लगाने, पेयजल का दुरुपयोग नहीं करने और जल संरक्षण अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान की गई जिन्होंने नलों पर टोंटी नहीं लगाई थी। एक से अधिक पेयजल कनेक्शन ले रखे थे या निर्धारित आधा इंच से बड़े आकार के कनेक्शन कर रखे थे। ऐसे सभी उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही खाली प्लॉटों और खेती में पेयजल के अवैध उपयोग पर चार कनेक्शन तत्काल काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव बुढ़ाखेड़ा में खंड समन्वयक सुरेंद्र दुग्गल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 20 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए। विभाग की टीम ने ग्रामीणों को जल संरक्षण का महत्व बताते हुए पेयजल के सदुपयोग के लिए प्रेरित किया।


बॉक्स
सफीदों शहर में भी पेयजल व सीवरेज के अवैध कनेक्शनों को नियमित कराने के लिए अभियान जारी है। ऑटो रिक्शा के माध्यम से मुनादी कर लोगों से निर्धारित समय में अपने कनेक्शन नियमित कराने और पेयजल की बर्बादी रोकने की अपील की जा रही है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। -राकेश शर्मा, उपमंडल अभियंता जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article