फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four horses suffering from Glander were killed

Jind News: ग्लैंडर की बीमारी से संक्रमित मिले चार घोड़ों को पशुपालन विभाग की टीम ने उतारा मौत के घाट

Tue, 17 Jan 2023 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Four horses suffering from Glander were killed
बीड़ में ग्लैंडर से संक्रमित घोड़ों को मारकर दफनाते हुए पशुपालन विभाग की टीम। - फोटो : Jind
जींद। पशुपालन विभाग की टीम ने ग्लैंडर से संक्रमित चार घोड़ों को मंगलवार को सुरक्षा नियमों के तहत इंजेक्शन देकर मार दिया। इसके बाद शहर से दूर ले जाकर चारों घोड़ों को दफनाया गया। ग्लैंडर का इलाज नहीं होने के कारण यह प्रक्रिया अपनाई गई ताकि यह गंभीर बीमारी दूसरे घोड़े या मनुष्य को संक्रमित न कर सके। ग्लैंडर से संक्रमित होने पर मौत ही विकल्प होता है।
विज्ञापन

एक महीना पहले शहर की एक कॉलोनी में बीमार घोड़ों से सैंपल लिए गए थे। जांच के दौरान घोड़े ग्लैंडर से संक्रमित मिले थे। इसके बाद पशुपालन विभाग की टीम ने इन घोड़ों को अलग रखा हुआ था। इनके पालकों के भी सैंपल लिए थे ताकि यह पता चल सके कि घोड़ों से इनका संक्रमण पालकों में आया है या नहीं। हालांकि घोड़ों के मालिकों के सैंपल निगेटिव मिले थे। इसके बाद पशुपालन विभाग ने इन घोड़ों को मारने के लिए टीम का गठन किया। इस टीम ने मंगलवार को सुरक्षा नियमों के तहत किट पहनकर इंजेक्शन लगाया जिससे घोड़ों की मौत हो गई। इसके बाद इनको दफनाने की प्रक्रिया अपनाई गई।
विज्ञापन

बॉक्स
ग्लैंडर से ग्रस्त चार घोड़ों को पूरे सुरक्षा नियमों के तहत इंजेक्शन लगाकर मौत के घाट उतारा गया ताकि इस बीमारी को दूसरे पशुओं या मनुष्य में प्रवेश करने से रोका जा सके। टीम ने पीपीई किट पहनकर इन घोड़ों को पहले नशे का इंजेक्शन दिया तो बाद में दूसरा इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतारा। इसमें सुरक्षा नियमों का पूरा ध्यान रखा गया।-रविंद्र हुड्डा उप निदेशक पशुपालन विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed